दिल्ली :पीएम मोदी ने लगवाया कोरोना का टीका ,सवाल उठाने वालो को दिया मुंहतोड़ जवाब

SHARE:

देश/डेस्क

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोरोना का टीका लगवा कर लोगो का भ्रम दूर कर दिया है ।मालूम हो कि देश में जब से टीकाकरण अभियान आरंभ हुआ था ,उसके बाद से ही विपक्षी पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार टीका पर सवाल खड़े किए जा रहे थे,और नेताओ द्वारा यह कहा जा रहा था कि पीएम स्वयं पहले टीका क्यों नहीं लगवा रहे है ।जिसके बाद आज पीएम मोदी ने कोरोना का टीका लगाकर सवाल उठाने वाले को मुंहतोड़ जवाब दिया है ।

पीएम ने आज वैक्सीन लगाकर टीकाकरण के दूसरे चरण का शुभारंभ किया ।पीएम ने दिल्ली स्थित एम्स में टीका लगवाया है और वैज्ञानिकों को बधाई दी है ।बता दे की 28 दिन के बाद पीएम को टीका का दूसरा डोज लगेगा। पीएम ने लोगो से भी टीका लगवाने की अपील की है ।

सबसे ज्यादा पड़ गई