किशनगंज :पुलिस सप्ताह का हुआ शुभारंभ,निकाली गई जागरूकता रैली ,एसपी कुमार आशीष ने रैली को झंडा दिखा कर किया रवाना

SHARE:

किशनगंज /संवादाता

किशनगंज पुलिस के द्वारा एक सप्ताह तक पुलिस सप्ताह का आयोजन सोमवार से शुरुआत किया गया। जिसमे 22 फरवरी से 27 फरवरी तक जिले के सभी थाना व पुलिस कार्यालय में बिहार पुलिस सप्ताह मनाया जायेगा।इसी कड़ी में एसपी कुमार आशीष ने पुलिस लाइन किशनगंज में झंडा फहराया गया।साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय से गांधी चौक होते हुए तेरापंथ भवन तक जागरूकता रैली को रवाना किया जिसमें स्कूली बच्चे भी शामिल थे।उन्होंने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत आम लोगों का पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े।






इसी उद्देश्य से पुलिस सप्ताह मनाया जा रहा है।एसडीपीओ अनवर जावेद अंसारी ने कहा कि अलग अलग तिथियों में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 23 फरवरी को पुलिस कार्यालय में चित्रकला तथा हलीम चौक, मदरसा में बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाया जायेगा।24 फरवरी को पुलिस केंद्र एवं कोल्हा गांव में मेडिकल जांच शिविर तथा पोठिया थाना, बहादुरगंज थाना, टेढ़ागाछ थाना परिसर में पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम एवं तेरापंथ भवन में पुलिस पब्लिक रिलेशन के विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा।25 फरवरी को पुलिस केंद्र से पश्चिम पल्ली, चुड़ीपट्टी, गांधी चौक, डे-मार्केट, सुभाषपल्ली चौक होते हुए पुलिस केन्द्र तक मैराथन दौड़, चकला विद्यालय में बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, भातडाला में कॉफी विथ एसपी तथा मनोरंजन क्लब में पुलिस आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।26 फरवरी को पुलिस केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। साथ ही सभी थाना के थानाध्यक्ष अपने अपने थाना क्षेत्र में पौधरोपण करेंगे।वही इसी दिन शहीद असफाकउल्लाह खां खगड़ा स्टेडियम में क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। 27 फरवरी को पुलिस केंद्र, किशनगंज में मेडिकल कैम्प, रुईधासा मैदान में महिला कबड्डी का आयोजन तथा तेरापंथ भवन किशनगंज में एक शाम पुलिस के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।






सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!