किशनगंज :गिल्हनी रहमतपुर जाने वाली सड़क हुई ध्वस्त,ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण हेतु लगाई गुहार

SHARE:

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढागाछ प्रखंड के बैगना पंचायत अंतर्गत तेघरिया गांव स्थित तेघरिया से गिल्हनी रहमतपुर जाने वाली सड़क विगत 8 वर्षों से ध्वस्त है जिससे स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। इस कटिंग पर विगत 8 वर्षों से पुल की मांग की जा रही है, लेकिन सड़क के कटिंग पर अब तक पुल नहीं बनने से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है। ज्ञात हो कि तेघरिया से गिल्हनी रहमतपुर जाने वाली सड़क झाला से निसंन्द्रा तक जानेवाली मुख्य सड़क से जाकर गिल्हनी में मिलती है। जहां से लोग टेढ़ागांछ, बहादुरगंज, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, सिकटी, पलासी आदि जगहों तक जाते हैं, लेकिन यहां कटिंग पर पुल नहीं रहने से लोगों को कटिंग होकर आवाजाही करना मुश्किल हो रहा है।






जिसके कारण उन्हें जनप्रतिनिधियों पर आक्रोश हैं। स्थानीय लोगों ने बताया स्थानीय जनप्रतिनिधि उन्हें उसी हाल में छोड़ देते हैं जिस हाल में यह विकास के नाम पर स्थानीय लोगों को हमेशा जनप्रतिनिधियों ने ठगा हैं इस कटिंग पर बरसात के समय में लोग किसी तरह जान जोखिम में डालकर इस होकर आवागमन करते हैं। तेघरिया गिल्हनी, गढ़गांव, रहमतपुर, बैगना, जनता, रूपनी, सुहिया हॉट, मटियारी गांव के सैकड़ों लोगों का आवागमन इस होकर रोज हुआ करता है, फिर भी स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधि ग्रामीणों द्वारा बार-बार पुल की मांग को नजरअंदाज कर मौन हैं और आवाम आवागमन को लेकर परेशान है।






सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!