किशनगंज :टेढ़ागाछ में आजाद पब्लिक स्कूल का पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने किया उद्घाटन

SHARE:

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र के झुनकी मुसहरा पंचायत में आजाद पब्लिक स्कूल का उद्घाटन सोमवार को कोचाधामन के पूर्व जदयू विधायक मुजाहिद आलम ने किया। पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रमुख इस्माइल आजाद के तरफ से किया गया जबकि मंच संचालन नाकीर आलम ने किया अतिथि मास्टर मुजाहिद ने कहा कि शिक्षा मनुष्य के लिए बहुत जरूरी है। शिक्षा से ही परिवार, समाज व देश की उन्नति हो सकती है। शिक्षा हासिल करना हम सबके लिए बहुत ही जरूरी है ।






शिक्षा के बगैर इंसान अधूरा है।समाज की रीढ़ शिक्षा को माना गया है। विधायक मुजाहिद आलम ने उपस्थित विद्यार्थियों व अभिभावकों को आजाद पब्लिक स्कूल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा के शिक्षा के बगैर विकास संभव नहीं है चेयरमैन इस्माइल आजाद प्रिंसिपल श्याम कुमार सिंह, डायरेक्टर मास्टर ईसार अहमद, फाउंडर एमडी वकील आजाद, सेक्रेटरी वदूद आलम,जैस शिक्षाविद मौके पर उपस्थित रहकर छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया वहीं समाज सेवी पूर्व प्रमुख रामेश्वर प्रसाद सिंह, जीवन प्रसाद सिंह, आई एच रब्बानी, अबू बसर, आदिल तोहीदी,अजय कुमार सिंह, शिवकुमार, दिलनवाज, प्रखंड अध्यक्ष शाहिद आलम सहित दर्जनों बुद्धिजीवी मौजूद थे।






सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!