बंगाल :बीजेपी नेताओं द्वारा “आर नोए अन्याय “कार्यक्रम के तहत चलाया गया जनसंपर्क अभियान

SHARE:

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

भारतीय जनता पार्टी बंगाल द्वारा शुरू किए गए ‘और नहीं अन्याय’ कार्यक्रम के तहत शनिवार को खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल बूथ संख्या 83 में भाजपा नेताओं के द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया . इस अभियान के तहत खोरीबाड़ी में भाजपा नेता अरुण दास और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तुष्टिकरण की नीति से अवगत कराया .

बीजेपी नेताओं ने राज्य सरकार की विफलताओं की जानकारी लोगो को दी है .यह उलेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए एक तरफ तृणमूल कांग्रेस लगातार नागरिकों तक पहुंचने एवं उनका समर्थन प्राप्त करने की कोशिश में जुट चुकी है तो दूसरी तरफ भाजपा ने भी तृणमूल कांग्रेस को हराने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. भाजपा की ओर से लोगों को तृणमूल द्वारा किए गए अत्याचार और अन्याय की कहानी को बताया जा रहा है,साथ ही अभियान से संबंधित पर्चें भी लोगों के बीच वितरण किया गया है . इस मौके पर खोरीबाड़ी – बुढागंज मंडल उपाध्यक्ष अरुण दास , शक्तिप्रमुख बिमल महानता व परितोष सरकार अन्य उपस्थित थे.

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!