सीमा सुरक्षा बल की हीरक जयंती पर फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

SHARE:

ने दिया शांति, विकास एवं सद्भाव का संदेश

किशनगंज /प्रतिनिधि

 

बीएसएफ की हीरक जयंती वर्ष समारोह के अंतर्गत,132वीं वाहिनी, क्षेत्रीय मुख्यालय बीएसएफ किशनगंज द्वारा बुधवार को बटालियन मुख्यालय में “स्पंदन – स्पोर्ट्स फॉर पीस एंड डेवलपमेंट” थीम पर जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तर बंगाल सीमांत बीएसएफ के महानिरीक्षक  मुकेश त्यागी द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मुख्यालय बीएसएफ किशनगंज के उपमहानिरीक्षक गणेश कुमार, पुलिस अधीक्षक  संतोष कुमार, आईपीएस तथा 132वीं वाहिनी BSF के समादेष्टा  राजेंद्र सिंह बोहरा सहित बीएसएफ एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

उद्घाटन मैच थ्री स्टार क्लब, गलगलिया (किशनगंज) एवं टाइगर स्पोर्टिंग क्लब, पंजीपाड़ा (उत्तर दिनाजपुर) के बीच खेला गया, जिसमें थ्री स्टार क्लब विजेता रही। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के सहयोग से आयोजित यह प्रतियोगिता 01 से 10 जुलाई 2026 तक चलेगी, जिसमें 16 वरिष्ठ एवं 08 जूनियर टीमों सहित कुल 24 टीमें भाग ले रही हैं।

 

इस अवसर पर महानिरीक्षक  मुकेश त्यागी ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं तथा शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम हैं।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!