कटिहार:कुमार जितेंद्र सिंह बने कटिहार रेल के नए डीसीएम

SHARE:

कटिहार – कटिहार रेल मंडल के लोकप्रिय एवं अनुभवी रेल अधिकारी कुमार जितेंद्र सिंह को पदोन्नति देते हुए मंडल वाणिज्य प्रबंधक नियुक्त किया गया है। उनकी पदोन्नति से रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। अपने सरल व्यवहार, कुशल कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता के लिए पहचान रखने वाले कुमार जितेंद्र सिंह ने सहायक वाणिज्य प्रबंधक के रूप में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है।

यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार तथा वाणिज्यिक गतिविधियों को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। उनके अनुभव, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता का लाभ अब डीसीएम के रूप में पूरे कटिहार रेल मंडल को मिलेगा। उनकी पदोन्नति उनकी मेहनत, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान माना जा रहा है।

कटिहार रेल परिवार ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में कटिहार रेल मंडल नई ऊंचाइयों को छुएगा। उनके डीसीएम बनने पर आलोक कामती, मो. उमर फारूख, युनियन के मोहनलाल गुप्ता, नितेश सिंह, जेएन झा, गणेश ठाकुर, राजीव सिंह, सुनील कुमार मिश्रा आदि ने बधाई दी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!