वेतनमान की मांग को लेकर अनुकंपा कर्मियों का हुंकार, बोले – “सड़क से कोर्ट तक जारी रहेगी लड़ाई”

SHARE:


अररिया/अरुण कुमार

शनिवार को पुराने जिला शिक्षा कार्यालय परिसर के समीप अनुकंपा पर बहाल लिपिक एवं परिचारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वेतन विसंगति, समय पर वेतन भुगतान नहीं होने, सरकार की वादाखिलाफी तथा वेतनमान लागू करने की मांग को लेकर कर्मियों ने जमकर नाराजगी जताई।


बैठक में मौजूद कर्मियों ने एक स्वर में कहा कि अनुकंपा के आधार पर वर्षों से सेवा देने के बावजूद उन्हें आज भी सम्मानजनक वेतन और राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिला है। कर्मियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी लड़ाई अब सड़क से लेकर कोर्ट तक जारी रहेगी और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आंदोलन चलता रहेगा।


लिपिकों ने बताया कि वर्तमान में उन्हें मात्र 16,500 रुपये मासिक वेतन दिया जा रहा है, जो बढ़ती महंगाई के दौर में परिवार चलाने के लिए बेहद कम है। कर्मियों का कहना था कि इतने कम वेतन में बच्चों की पढ़ाई, इलाज और घरेलू खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से अविलंब वेतनमान लागू करने एवं नियमित राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग की।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई