सालमारी /कटिहार – बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के मधाइपुर पंचायत के वार्ड आठ अलहणडा खाड़ी गांव में रविवार को मजाक मजाक में नौबत मारपीट में आने के बाद मुन्शिफ मुजम्मिल (47) की मारपीट के बाद गला दबा कर हत्या किये जाने का मामला घटित हुआ। मृतक के परिजन ने बताया कि गांव के ही रब्बानी ने मुश्फिक को मजाक किया की ग्रेजुएट हो कर घांस काटते हैं। ऐसे में शादी कैसे होगी।इसी बात पर दोनों में झगड़ा हो गया।
इसी दौरान दोनों के परिजन पहुंचने पर मुश्फिक को छोड़ कर उसके पिता मृतक मुन्सी मुजम्मिल के साथ मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान गला दबाने से वह बेहोश हो कर गिर पड़ा। परिजनों ने इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मारपीट के दौरान मृतक की पत्नी रोजी खातुन को भी चोट लगी है।
घटना की सूचना पाते ही बलिया बेलौन थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले कर पंचनामा बना कर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेजा है। एवं मामले की जांच में जुट गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह जगह छापेमारी करने लगे है। जानकारी के अनुसार रविवार के दोपहर की घटना है। मुश्फिक पशुओं के लिए चारा काटने जा रहा था। इस दौरान रब्बानी के द्वारा मजाक करना भाड़ी पड़ा।
मजाक के बदले मुश्फिक के पिता की जान चली गयी। इस घटना से मृतक के परिजनों पर गमों का पहाड़ पुट पड़ा है। मृतक की पत्नी रोजी खातुन, बेटा मुश्फिक रजा, मुनसेफ रजा, बेटी रूनी खातुन, रानी खातुन सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पत्नी ने रो रो कर बतायी की उनका पति झगड़ा सुलझाने गया था। लेकिन रब्बानी ने अपने परिवार को साथ लेकर मारपीट करते हुए गला दबा कर उसकी जान ले ली है।
घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी। लोगों ने बताया की मृतक बेहोश हो कर अचेत अवस्था में गिर गया। घटना की सूचना बलिया बेलौन थाना में दिये जाने के साथ ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच में जुट गयी है। थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की अब तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई होगी।घटना की सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गयी है।घटना के हर बिंदुओं पर जांच हो रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिये।




























