ससुराल में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला
ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज हत्या की प्राथमिकी करवाई गई दर्ज
किशनगंज/प्रतिनिधि
सदर थाना क्षेत्र के सिंहिया कुलामनी में ससुराल में विवाहिता 25 वर्षीय महिला रोजी बेगम का शव शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला।मृतक के मायके वालो की सूचना पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया।घटना को लेकर मृतक महिला के भाई पोठिया सेठबारी निवासी बैलिस्टर के बयान पर मृतका के ससुराल वालों के विरुद्ध दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस घटना के अनुसंधान में जुट गई है।मृतका के भाई के द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के अनुसार मृतकों महिला 25 वर्षीय रोजी बेगम का निकाह तीन वर्ष पूर्व सदर थाना क्षेत्र के सिंघिया कुलामनी निवासी लाल बाबू से हुआ था।शादी के बाद बहन को दो बच्चे भी हुए।
शादी के कुछ दिनों बाद से ससुराल वाले बहन को प्रताड़ित करते थे।दर्ज बयान के अनुसार मृतका के भाई ने यह आरोप लगाया है की 1 मई शुक्रवार को बहन रोजी बेगम की हत्या ससुराल वालों ने मारपीट कर कर दी है।प्रभारी सदर थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि मृतका के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।




























