किशनगंज:निजी वाहनों पर ‘पुलिस-प्रेस’ लिखना गलत: एसपी संतोष कुमार की सख्ती, एक हफ्ते में हटाएं वरना होगी कार्रवाई

SHARE:

संवाददाता:अब्दुल करीम

निजी दो पहिया और चार पहिया वाहनों के आगे प्रेस या पुलिस लिखने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने दिया है।

श्री कुमार ने शनिवार को बताया कि ऐसे वाहन मालिक जो अपने वाहनों के आगे पुलिस , प्रेस या फिर अन्य जानकारी लिखे हुए है वो एक सप्ताह के अंदर उसे हटा ले अन्यथा कारवाई की जाएगी ।

श्री कुमार के द्वारा इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया है।श्री कुमार ने कहा कि नियमानुसार कोई भी व्यक्ति पुलिस,प्रेस या अन्य चीज लिख कर वाहन नहीं चला सकता है ।

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है अगर समय सीमा के अंदर नहीं हटाते तो वाहन जब्त कर कारवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई