पलटनिया चौक पर तीन शराब पियक्कड़ गिरफ्तार
कोढा/कटिहार-रौतारा थाना क्षेत्र के पलटनिया चौक पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौतारा थाना कांड संख्या 90/26 के प्राथमिक अभियुक्तों के रूप में हुई है।गिरफ्तार अभियुक्तों में रौतारा स्कूल टोला निवासी सुमन कुमार,भैंसना चापी निवासी रामचंद्र चौहान एवं ओम प्रकाश चौहान शामिल हैं।
तीनों रौतारा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। इसके उपरांत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय, कटिहार में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया। न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रौतारा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब कारोबारियों एवं शराब सेवन करने वालों में हड़कंप मच गया है।























