कटिहार – एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को 01 मई तक स्वगणना कार्य को जिम्मेवारीपूर्वक पूरा करा लेने का निर्देश दिया।
उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को घर-घर जाकर लोगों को स्वगणना के लिए प्रोत्साहित करने की बात कहे।ताकि 02 मई से होने वाले मकान सूचीकरण कार्य में कोई बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जीविका के पदाधिकारियों को निदेश दिया कि अपने अधीनस्थ कर्मियों की स्वगणना कराकर जिला मुख्यालय को रिपोर्ट प्रेषित करने का निर्देश दिया।
जबकि पीएचईडी विभाग को चापाकलों की मरम्मत करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार गेहूं अधिप्राप्ति सुनिश्चित करने को कहा गया,तो जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को पांडुलिपियों को संग्रहित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में पीपीटी के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जाने वाली गतिविधियों एवं योजनाओं की समीक्षा के दौरान शिक्षा,पर्यटन, कला-संस्कृति एवं युवा, खेल, परिवहन,मद्य निषेध, नगर निगम, श्रम संसाधन, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण पथ विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग जैसे अन्य विभागों के कार्यों की समीक्षा कर जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय बढ़ा कर जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिया।
उन्होंने विडिओ कांफ्रेसिंग के माध्यम से शामिल अंचलाधिकारियों के साथ हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, खेल मैदान, पानी की टंकी, पंचायत भवन एवं आंगनबाड़ी केंद्र हेतु आवंटित भूमि की स्थिति की सख्त समीक्षा कर उन्हें भूमि उपलब्ध कराने तथा बिना विलंब के अनापत्ति प्रमाण-पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया।
डीएम ने भूमि संबंधी अड़चनों को तत्काल दूर करने की बात कही ताकि सभी निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ हो सकें।बैठक में अपर समाहर्ता डां विनोद कुमार ,सिविल सर्जन डा.जेएन सिंह सहित जिला स्तरीय समन्वय समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।























