मोटरसाइकिल चालक ने पगडंडी से जा रहे हैं राहगीर को कुचला
दो व्यक्ति घायल
मनसाही/कटिहार – पूर्णिया – नारायणपुर फोर लेन सड़क में वाहन चालक इतनी तेज गति से वाहन चलाते हैं कि अगर कोई भी व्यक्ति सामने आ जाए तो उनका बचना मुश्किल हैं। प्रत्येक दिन वाहन चालक रोंग साईड में वाहन को लेकर आना-जाना करते हैं। जिस कारण प्रत्येक दिन पूर्णिया से नारायणपुर फोर लेन सड़क में कहीं ना कहीं सड़क दुर्घटना होते रहती हैं।
सोमवार की दोपहर को एक स्कॉर्पियो जो पूर्णिया से मनिहारी की ओर तेज गति से मरंगी चांदनी चौक के सामने मध्य विद्यालय मरंगी के पास एक मोटरसाइकिल बीआर 39 ए एक्स 1448 जो मनिहारी की ओर जा रहे थे स्कॉर्पियो उक्त मोटरसाइकिल को कुचल डाला ओर मोटरसाइकिल चालक सड़क किनारे से जा रहे एक व्यक्ति को भी कुचल डाला। इसमें दोनों व्यक्ति काफी चोटिल हैं। जिसे ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल कटिहार में भर्ती कराया गया हैं। जहां उनका इलाज चल रहा हैं।
इस बाबत स्थानिक ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर के डेढ़ बजे के आसपास एक स्कॉर्पियो तेज गति से मनिहारी की ओर जा रहे थे। आगे में एक पल्सर मोटरसाइकिल बीआर 39 ए एक्स 1448 जिस पर भमरेली निवासी मोहम्मद मुदस्सिर पिता मोहम्मद इस्लाम भी मनिहारी की ओर जा रहे थे। उसे कुचल डाला और सड़क किनारे से जा रहे मरंगी ग्राम निवासी संतोष साह पिता हीरालाल साह को भी ठोक डाला और स्कार्पियो चालक तेज गति से मनिहारी की ओर भाग गया। इस घटना पर मोहम्मद मुदस्सिर एवं संतोष साह बुरी तरीके से घायल हो गया।
जिसे स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल कटिहार भेजा गया। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही मनसाही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं। मालूम हो कि जब से फोरलेन सड़क का निर्माण हुआ हैं तब से ही आम लोग विभिन्न तरह की गाड़ियां को लेकर काफी तेज गति से रॉन्ग साइड से आना-जाना करते हैं और घटना होते रहती हैं
लेकिन आज पूर्णिया से मनिहारी जाने के क्रम में स्कार्पियो चालक मोटरसाइकिल चालक को कुचला,मोटरसाइकिल चालक पगडंडी पर जा रहे आम आदमियों को कुचल डाला जिसमें मोटरसाइकिल चालक एवं पगडंडी होकर जा रहे व्यक्ति घायल हो गए। और स्कार्पियो चालक स्कॉर्पियो लेकर भागने में सफल रहे।
























