बिना किसी ठोस मास्टर प्लान के कार्य होने से पूरा शहर हो गया है अस्त- व्यस्त- सुनील

SHARE:

सांसद प्रतिनिधि ने कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर वॉटर ड्रेनेज सिस्टम कार्य का किया निरीक्षण

कटिहार – कटिहार शहर में करोड़ों की लागत से स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का काम लंबे समय से किया जा रहा हैं। परंतु परियोजना की धीमी रफ्तार आम लोगों के लिए सर दर्द बन गई है। सालों से चल रहे इस अधूरे काम के कारण लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर शहर के बिनोदपुर, राजहाता, दुर्गापुर सहित अन्य जगहों पर जहां स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का कार्य जारी है उस स्थल पर पहुंचकर कार्य का जायजा लिया और काफी धीमी गति से हो रहे कार्य के प्रति नाराजगी जताई।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कहा कि परियोजना की धीमी रफ्तार आम लोगों के लिए सिर दर्द बन गई है लंबे समय से चल रहे इस अधूरे काम के कारण जिले वासियों को गंभीर जल जमाव-जाम और अन्य कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुनील कुमार यादव ने कहा कि बुडको द्वारा काम इतना धीमी गति से किया जा रहा है कि उम्मीद है कि इस बार भी मानसून में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कालीबाड़ी रोड, सदर अस्पताल रोड, पटेल चौक, तीनगछिया, बिनोदपुर, दुर्गापुर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। सड़कों के किनारे खोदे गए बड़े-बड़े गड्ढे में गंदा पानी भर गया है जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और काफी बदबू भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहा है। सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कहा कि बिना किसी ठोस मास्टर प्लान के काम हो रहा है जिससे पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया हैं ।

उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द तीव्र गति से कार्य हो दो शिफ्ट में काम करवाया जाए और अच्छी फिनिशिंग के साथ हो हम सभी यही चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर कटिहार सांसद तारीक अनवर के द्वारा भी कटिहार जिला अधिकारी को पत्र लिखा गया है और अब जल्द ही जिलाधिकारी से पुनः मिलकर कार्य को तीव्र गति से करवाने का निर्देश देने की मांग की जाएगी।

वहीं कांग्रेस नेता विनोद यादव ने कहा कि परियोजना के धीमी गति से हो रहे कार्य की वजह से महिलाओं-बच्चों के साथ-साथ रोजगार करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। प्रतिदिन घंटो जाम लगी रहती है जबकि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है कार्य तीव्र गति से हो हम सभी यही चाहते हैं क्योंकि काफी लंबे समय से यह कार्य जारी है मगर अब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। मौके पर मो. जहांगीर,अरुण यादव, चंदन यादव,मो. इम्तियाजुल, राजा,सउद आलम आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई