किशनगंज में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, जेसीबी जब्त, मामला दर्ज

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

किशनगंज में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सुखानी थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर भेलागुड़ी क्षेत्र से अवैध खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन जब्त की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की, जिसमें एक मामला भी दर्ज किया गया है।

सुखानी थाना अध्यक्ष मन्नू कुमारी के निर्देश पर गश्ती पदाधिकारी ने यह कार्रवाई की। पुलिस को अवैध खनन की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर खनन कर रही जेसीबी को पकड़ा।

जब्त की गई जेसीबी का वाहन संख्या WB 74 BM 1392 है। थाना अध्यक्ष मन्नू कुमारी ने बताया कि यह खनन कार्य बिना किसी अनुमति के किया जा रहा था। फिलहाल, जब्त वाहन को थाना लाया गया है और विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस मामले की जानकारी खनन विभाग को भी दे दी गई है।

गौरतलब है कि किशनगंज जिले में लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही हैं। इससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है। अवैध खनन के कारण नदियों की गहराई भी बढ़ रही है, जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को असमय बाढ़ का सामना करना पड़ता है। जिले में कई क्षेत्रों में खनन में लगे वाहनों से दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!