निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण विशेष शिविर का हुआ आयोजन

SHARE:

90 लाभुकों का नेत्र विशेषज्ञों के द्वारा आंखों की जांच की गई

बारसोई /कटिहार – प्रखंड मुख्यालय के बुनियाद केंद्र बारसोई में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद, अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बारसोई के द्वारा संयुक्त रूप से निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का उद्घाटन किया गया।

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने कहा कि सरकार के द्वारा नेत्र संबंधी मरीज को मुफ्त में जांच के उपरांत चश्मा दिया जाएगा। पहले तो 60 वर्ष के लोगों को ही मुफ्त में चश्मा दिया जाता था। लेकिन अब सभी उम्र के लोगों को जांच के उपरांत मुफ्त में चश्मा सरकार के द्वारा दिए जाएंगे।

यह शिविर 5 मई 2026 तक चलेगी। उक्त शिविर में नेत्र विशेषज्ञों के द्वारा लाभुकों का नेत्र की जांच की जाती है एवं जांचों प्रांत उन्हें निशुल्क चश्मा प्रदान की जाएगी आज कुल 90 लाभुकों का नेत्र विशेषज्ञों के द्वारा आंखों की जांच की गई ।

उक्त शिविर का लाभ लेने हेतु लाभार्थी को अपने साथ आधार कार्ड की छाया प्रति एवं वैध मोबाइल नंबर साथ में लाना अनिवार्य है। इस अवसर पर बुनियाद केंद्र के डायरेक्टर एवं चिकित्सक मौजूद रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई