मनिहारी/कटिहार – पुलिस नशे के सौदागरों के विरूद्ध लगातार सतर्क है। इसी कडी में मनिहारी थाना क्षेत्र के दोगच्छी केवाला से सुनील कुमार(35) रविदास को शराब के नशे में हो हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैक्ष। इस संदर्भ मे मनिहारी थानाकांड संख्या 280/26 दिनांक 10.07.2026 दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई मे जुट गयी है।
दूसरी ओर नारायणपुर फोरलेन ओवरब्रीज के पास वाहन जांच के दौरान शराब के नशे में एक मोटर साईकिल पर सवार होकर कटिहार की ओर से मनिहारी की ओर आ रहे दो व्यक्ति को मनिहारी पुलिस ने पकडा। जांच पडताल के दौरान बाईक चोरी की होने का मामला प्रकाश मे आया। पुलिस ने दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया।
इनकी पहचान हसनगंज निवासी स्वर्गीय राजकिशोर यादव के बीस वर्षीय पुत्र गोलू कुमार यादव एवं दूसरे की पहचान अमदाबाद थाना क्षेत्र के चौकचामा गांव निवासी गोपाल यादव के पुत्र कमलेश यादव (32) के रुप मे हुई है। पुलिस ने मोटर साईकिल व मोबाईल फोन जप्तकर ली है। इस संदर्भ मे मनिहारी थानाकांड संख्या 281/2026 दिनांक 11.07.2026. धारा 317(4)/317(5),3/5 बीएनएस एवं 37 मद्य निषेध की सुसंगत धाराओं मे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।



























