किशनगंज/सागर चंद्रा
पुलिस ने 5 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के अस्पताल रोड स्थित पासवान टोला वार्ड नंबर 26 निवासी मंटू कुमार पासवान पिता राज कुमार पासवान के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी मंटू पासवान टोला में शराब बेच रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और बाल्टी में शराब लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया। तलाशी लेने पर बाल्टी से छोटे छोटे प्लास्टिक के पाउच में भर कर रखे 5 लीटर देसी शराब बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


























