पुर्णिया – सामाजिक सुरक्षा का पेंशन डीबीटी तहत 2,78,565 पेंशनधारियों को माह जून 2026 का पेंशन भुगतान किया गया। इस कार्यक्रम में अंशुल कुमार जिला पदाधिकारी, अंजनी कुमार उप विकास आयुक्त, अमरेश कुमार सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, श्रीमती लक्ष्मी कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सदर, महिला पर्यवेक्षिका एवं सामाजिक सुरक्षा के पेंशनधारिगण बैठक में उपस्थित रहे ।
सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित कुल-06 योजनाओं के पेंशनधारियों को डीबीटी लाइव कार्यक्रम के माध्यम से पूर्णिया जिला अंतर्गत भी पेंशन राशि अंतरण किया गया। जिसकी मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना अंतर्गत कुल-1,37,915 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल मो0-15,97,69,800 पंद्रह करोड़ संतानवे लाख उन्हत्तर हजार आठ सौ रूपये का भुगतान किया गया।
इन्द्रिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत कुल-67,468 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल मो0-14,84,29,600 चौदह करोड़ चौरासी लाख उनतीस हजार छः सौ रूपये बकाया सहित का भुगतान किया गया।
लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत कुल-26,223 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल मो0-2,96,63,300 दो करोड़ छियानवे लाख तिरसठ हजार तीन सौ रूपये का भुगतान किया गया। इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना अंतर्गत कुल-19,737 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल मो0-4,34,21,400 चार करोड़ चौंतीस लाख इक्कीस हजार चार सौ रूपये बकाया सहित का भुगतान किया गया।
इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना अंतर्गत कुल-1,141 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल मो0-25,10,200 पच्चीस लाख दस हजार दो सौ का बकाया सहित भुगतान किया गया। बिहार निःशक्तता पेंशन योजना अंतर्गत कुल-26,081 पेंशनधारियों को 1100 रूपये प्रतिमाह की दर से कुल मो0-2,90,55,700 दो करोड़ नब्बे लाख पचपन हजार सात सौ रूपये का भुगतान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पेंशनधारियों में से सिंहेश्वर प्रसाद सिंह,आनंदी ठाकुर, कविता घोष एवं गायत्री देवी ने मुख्यमंत्री आभार प्रकट किया एवं पेंशन राशि मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया।



























