कटिहार:डीएम ने की बाल श्रम निषेध टाॅस्क फोर्स व जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों का समीक्षा

SHARE:

कटिहार – समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक जिला बाल श्रम निषेध टास्क फोर्स एवं जिला बाल बाल संरक्षण इकाई के कार्यों की समीक्षा की गई। बाल श्रम विमुक्त कराये गये बालकों की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने श्रम अधीक्षक को होटलों, ढाबों, दुकानों, ईंट भट्ठों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में विशेष अभियान चलाकर बाल श्रम से जुडे बच्चों का रेस्क्यू करने का निर्देश दिया।

वहीं उन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित राहत की राशि ससमय बच्चों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किये जाने की भी बात कही। इसके लिए ससमय सभी लाभुकों का खाता खुलवाना सुनिश्चित किया जाय।डीएम ने श्रम अधीक्षक को बाल श्रम विमुक्त कराये गये 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों की सूची जिला शिक्षा पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया ताकि उनका विद्यालयों में नामांकन कराया जा सके।साथ हीं उन बच्चों को पुनर्वासित कराने का निर्देश भी दिया गया।

निदेश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। जिला पदाधिकारी ने उन बच्चों के परिवार को राशन कार्ड,आवास की भूमि, रोजगार उपलब्ध कराने एवं स्वास्थ्य जैसी अन्य सुविधाओं से जोड़ने के लिए विभागों से व्यक्तिगत रूप से समन्वय स्थापित कर समस्या की परिस्थिति में उन्हें तत्काल अवगत कराये जाने की बात कही।

परवरिश योजना की समीक्षा केषदौरान जिला पदाधिकारी ने सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को सभी अनाथ एवं बेसहारा बच्चों को परवरिश योजना से आच्छादित करने के साथ अनाथ बच्चों के सर्वे में पाए गए योग्य बच्चों को परवरिश योजना से जोड़ने एवं विद्यालय में नामांकन कराने का भी निदेश दिया ।वहीं बाल एवं बालिका गृह के बच्चे, बच्चियों का यथाशीघ्र पुनर्वासन हेतु बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को निर्देश दिया गया।

डीएम ने थानाध्यक्षों को पॉक्सो पीड़ित बच्चियों को बाल कल्याण समिति के समक्ष उपस्थापित कराने हेतु सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया ताकि उन्हें सरकारी लाभ एवं सपोर्ट पर्सन मुहैया कराया जा सके। उन्होंने अवासित बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए वृहद आश्रय गृह में मासिक शिविर लगाने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त अमित कुमार, प्रभारी पदाधिकारी जिला गोपनीय प्रशाखाअभिषेक किशोर,श्रम अधीक्षक पीटर मिंज, जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी,सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई रवि शंकर तिवारी, प्रभारी पदाधिकारी सहित संबंधित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई