11 से 14 जुलाई तक चलेगी प्रतियोगिता, बीएसएसए फुटबॉल ग्राउंड पर राज्यभर की टीमें दिखाएंगी दमखम
संवाददाता/किशनगंज
खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण , पटना एवं जिला प्रशासन, किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में 65वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 11 जुलाई से 14 जुलाई तक किया जाएगा।
शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पदाधिकारी नवीन कुमार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं बैलून उड़ाकर किया गया।इस दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने एवं नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।साथ छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
मालूम हो कि इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों की अंडर-17 आयु वर्ग की बालक फुटबॉल टीमें हिस्सा लेंगी और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य में फुटबॉल प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की गई है।इस आयोजन से जिले के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

























