मृतक का शव पहुंचा गांव,परिजनों में मचा कोहराम, ट्रेन से गिरकर हुई थी मौत

SHARE:

बहादुरगंज/किशनगंज,/निशांत

थाना क्षेत्र के देसियाटोली पंचायत के धापार बस्ती में ट्रेन दुर्घटना में हुई मौत के बाद मोहसिन रजा की लाश रविवार को जैसे ही गांव पहुंची गांव में कोहराम मच गया। एम्बुलेंस की आवाज सुन कर आसपास के गांव के लोग देखने के लिए उनके घर पहुंचे जहां घटना से लोग मर्माहत हैं। जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को मोहसिन रजा रोजी रोटी के लिए हिमाचल प्रदेश के लिए निकला था जहां ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना हरदोई स्टेशन से उनकी पत्नी को मिली कि मोहसिन रजा की लाश यहां पड़ी है। सूचना के साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया। उधर घटना की कारणों के लिए लोगों के मन में तरह तरह की शंका उभर रही है। परिजनों के अनुसार पेशे से राज मिस्त्री का काम करने वाले मोहसिन अपने 3 साल के बच्चे तथा गर्भवती पत्नी को छोड़कर हिमाचल प्रदेश जा रहा था।

जल्दीबाजी में वह रिजर्वेशन के बजाय जेनरल बोगी से सफर कर रहा था। जहां हरदोई स्टेशन के समीप उसकी लाश मिली। लोगों ने शंका व्यक्त किया है कि मोहसिन की मौत गिर कर हुई या किसी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया जो जांच का विषय है। वहीं लोगों ने रेल प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।
उधर गांव में लाश पहुंचने के बाद उसे पास के ही कब्रिस्तान में दफना दिया गया है जहां जनाजे में रिश्तेदार सहित ग्रामीणों ने भागीदारी दी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!