मनसाही/कटिहार – थाना क्षेत्र के सहजा पंचायत के दलदला बहैयार में किसान मो. रमजान एवं मो. मुन्ना उर्फ टुन्नू के द्वारा 35 डिसमिल की पुश्तैनी जमीन पर मखाना की खेती किया था। मगर उनके ही गांव के विपक्षी मो. जहीर एवं मो. मुस्तफा दोनों पिता स्व. जुल्फुद्दीन के द्वारा उक्त मखाना की खेत में जहरीले पदार्थ डालकर मखाना की फसल को पूर्ण रूप से बर्बाद कर दिया।
घटना की सूचना उस दौरान मनसाही पुलिस को भी दी गई थी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और आगे की कार्रवाई में जुट गई स्थानीय लोगों द्वारा बताया जा रहा हैं कि मो. रमजान एवं मो. मुन्ना उर्फ टुन्नू के पुराने पुश्तैनी जमीन को लेकर जहांगीर एवं मुस्तफा अन्य से विवाद चल रहा हैं।
जिसके कारण उक्त लोगों ने रमजान एवं मुन्ना के मखाना के फसलों को जहरीले पदार्थ डालकर नष्ट कर दिया हैं। मामले को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं एवं प्रशासन से कार्रवाई की मांग की हैं,दूसरी ओर घटना के संबंध में विपक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई मगर संपर्क नहीं हो पाया।




























