अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरी, तीन लड़कियां सुरक्षित,चालक फरार

SHARE:

कदवा/कटिहार चांदपुर-कन्हरिया पथ पर चांदपुर के समीप एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गढ्ढे में चले गए। प्रत्यक्ष दर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि एक जेएच 10 सी वाय 1010 नंबर प्लेट लगा हुआ एक चार पहिया वाहन कन्हरिया के रास्ते चांदपुर की ओर आ रहा था जैसे ही कार चांदपुर के समीप पहुंचा तो कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को तोड़ते हुए गढ्ढे में चले गया। तभी घटना को देख आसपास के लोगों की भीड़ इखठ्ठी हो गया।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया चालक कार के गड्ढे में जाने के बाद कार के ऊपर का बॉक्स खोलकर बाहर निकला तभी कार चालक मौका देख कर फरार हो गया। तभी तीनों लड़की किसी तरह अपना जान बचाकर कार से बाहर निकली तभी घटना स्थल पर मौजूद लोगों द्वारा घटना की सूचना कदवा पुलिस को दिया सूचना मिलते हीं कदवा पुलिस आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंचकर गढ्ढे से कार को बाहर निकाल कर अपने कब्जे में लेते हुए कार और तीनों लड़कियों को थाना लाकर तीनों से पूछताछ के बाद सुरक्षित परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

मामले को लेकर कदवा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार से संपर्क साधने के प्रयास किया गया संयोर्क नही होने पर उनका पक्ष नही लिया जा सका।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!