400 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक जब्त

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा


टाउन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 400 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी निवासी दिलखुश कुमार यादव (18) पिता निरेन्द्र प्रसाद यादव के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित भाड़े के मकान में रह कर दिलखुश इलाके के युवाओं को नशे के लिए कोडीन युक्त कफ सिरप बेचने का धंधा करता है। सूचना के आधार पर एसडीपीओ वन खुसरू सिराज के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने पूर्णिया जिले के रौटा थाना क्षेत्र स्थित दुर्गापुर गांव निवासी आरोपी दिलखुश के नेपालगढ़ कॉलोनी स्थित भाड़े के मकान की घेराबंदी कर दी।

कमरे में प्रवेश करते ही पुलिस ने मौके से दिलखुश को हिरासत में ले लिया। जबकि उसके कमरे की तलाशी लेने पर 10 कार्टून में भर कर रखे 100 एम एल के 250 बोतल कफ सिरप बरामद किया गया। जब के कमरे के बाहर खड़े बीआर 37 एएफ 4983 नंबर की पल्सर बाइक में बंधे 6 कार्टून से 100 एम एल के 150 बोतल कफ सिरप बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह बंगाल से कफ सिरप लाकर किशनगंज और आस पास के इलाकों में बेचने का धंधा करता है। आरोपी के खुलासे के बाद पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!