गैरेज संचालक की हत्या के विरोध में सडक जामकर ग्रामीणों ने किया आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

SHARE:

हत्यारोपी को कठोर सजा दिलाने की मांग

मौके पर पहुंचे डीएसपी

ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम हटाया

कटिहार ग्रामीण – गुरूवार को अमदाबाद थानाक्षेत्र के पहाडपुर के पास सडक पर बांस बल्ला व टायर जलाकर ग्रामीणों ने मोटर गैराज संचालक मो. सबीर की हत्या के प्रति विरोध जताया। आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्यारोपी को फांसी की सजा दिये जाने की मांग की। प्रमुख प्रतिनिधि ने जिला प्रशासन से क्षेत्र में युवाओं में बढते सूखे नशे की प्रवृति और परिणामस्वरूप बढती आपराधिक वारदात पर रोक लगाने की मांग की।सडक जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद कुमार ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर सडक जाम हटाया। घटना में शामिल आरोपियों को विधि सम्मत सजा दिलाने का भरोसा दिलाया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई