कटिहार :कोढ़ा में 25.5 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

कोढ़ा /कटिहार – बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के अभियान में कोढ़ा पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोढ़ा थाना क्षेत्र से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि कोढ़ा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में शराब की एक खेप लाई गई है।

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा के पीछे नहर पुल के पास घेराबंदी की। तलाशी के दौरान वहां से कुल 25.5 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई । इस मामले में पुलिस ने एक शराब तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मुन्ना ग्वाला (30) के रूप में हुई है। वह नया टोला जुराबगंज वार्ड नंबर-01, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार का रहने वाला है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब की यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसमें अन्य कौन-कौन शामिल हैं।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई