बिहार : विधान सभा चुनाव में दो सहोदर भाई होंगे आमने सामने ,मुकाबला होगा दिलचस्प

SHARE:

राजेश दुबे

बिहार विधान सभा का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे राजनीति तेज हो चुकी है ।मालूम हो कि इस चुनाव में सबसे दिलचस्प मुकाबला अररिया के जोकी हाट सीट पर देखने को मिलने वाला है ।जहा दो सहोदर भाई चुनाव मैदान में आमने सामने होंगे और एक दूसरे के खिलाफ ताल ठोकेंगे ।

मालूम हो कि मरहूम सांसद सह मंत्री तश्लिमउद्दीन के दोनों बेटे सरफराज आलम और शाहनवाज आलम ने एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लडने का फैसला ले लिया है ।सोमवार को एमएलए शाहनवाज आलम जिन्हे इस बार आरजेडी ने टिकट नहीं देकर उनके बड़े भाई सरफराज आलम को टिकट दिया है के खिलाफ बिगुल फूंकते हुए आरजेडी से त्यागपत्र देकर विधिवत एआईएमआईएम में शामिल हो गए ।प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने खुद उन्हें पार्टी में शामिल करवाया और पूर्व से घोषित उम्मीदवार की जगह पर उन्हें प्रत्याशी बनाया है।

मालूम हो कि जोकीहाट से पूर्व में सरफराज आलम विधायक थे जो कि अपने पिता तस्लीमुद्दीन के निधन के बाद हुए उपचुनाव में अररिया से सांसद निर्वाचित हुए थे ,लेकिन 2019 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था जबकि 2018 के ही उपचुनाव में सरफराज आलम द्वारा जाेकी हाट विधान सभा क्षेत्र से त्याग पत्र देने के बाद हुए उप चुनाव में शाहनवाज एमएलए बने थे ।छोटे भाई शाहनवाज का कहना है कि क्षेत्र की जनता के आवाज पर उन्होंने चुनाव लडने का फैसला लिया है ।उनके बड़े भाई सांसद ,विधायक और मंत्री रह चुके है जबकि उनका राजनैतिक जीवन मात्र दो वर्षो का है इसलिए वो मैदान में आए है ।

शाहनवाज आलम के एआईएमआईएम में शामिल होने के बाद अब लड़ाई घर में ही छिड़ चुकी है । इस लड़ाई में जनता बड़े भाई का साथ देती है या फिर छोटे का यह तो भविष्य के गर्भ में है । लेकिन चुनाव लडने की घोषणा के बाद से ही चौक चौराहों पर मतदाता चाय की चुस्कियों के साथ मज़ा लेते दिख रहे है।

सबसे ज्यादा पड़ गई