ग्लैमर बाइक की चोरी, दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि


सदर थाना क्षेत्र के पश्चिमपाली चौक से रविवार की शाम ग्लैमर बाइक की चोरी हो गई।बाइक मालिक बहादुरगंज कैरीबीपुर निवासी भोला साह ने बाइक चोरी की प्राथमिकी मंगलवार को सदर थाना में दर्ज करवाई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार रविवार को बीआर 37एए 7405 नंबर की बाइक को पश्चिमपाली चौक के सामने खड़ी कर मिठाई दुकान चले गए।थोड़ी देर बाद उक्त बाइक गायब थी।इधर बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस आसपास में लगा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!