किशनगंज/प्रतिनिधि
विद्युत विभाग के द्वारा सोमवार को विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में अभियान चलाया गया।कनीय अभियंता शक्ति कुमार के नेतृत्व में सदर थाना क्षेत्र के मोतिहारा पंचायत के मोतिहारा तालुका गांव में एक घर में विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
जिसमें अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा जलाने के मामले में उपभोक्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। जहां एक स्थान में विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में 58 हजार 441 रुपए जुर्माना लगाया गया।एक टीम के द्वारा शहर केलटेक्स चौक के पास एक अन्य परिसर की भी जांच की गई।जहां विद्युत ऊर्जा चोरी के मामले में जुर्माना लगाया गया है।

























