चैती छठ के तीसरे दिन भक्ति में डूबा बरारी, हर घाट पर दिखी आस्था
बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ पूजा के तीसरे दिन मंगलवार को विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतधारी महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा, नियम और विधि-विधान के साथ अस्ताचलगामी सूर्य भगवान को अर्घ्य अर्पित किया।
छठ पर्व को लेकर पूरे क्षेत्र में विशेष तैयारियां की गई थीं। गौरीडीह कृत्रिम घाट, पूर्वी बारीनगर,नगर पंचायत बरारी, काबर, सकरेली और सुजापुर समेत कई पंचायतों में घाटों की साफ-सफाई के साथ आकर्षक सजावट की गई थी, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रथम अर्घ्य के अवसर पर छठव्रती रूबी तिवारी, अलका तिवारी, शोभा तिवारी, किरण देवी, जुली देवी, सोनी देवी, ममता देवी, पिंकी देवी और रेखा देवी सहित अन्य महिलाओं ने भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस दौरान ई० विकास तिवारी, छोटू चौधरी, नितेश चौरसिया, सुमन, अनुराधा देवी, गायत्री देवी, प्रीति देवी, बॉबी देवी, अमृता देवी, रेणु देवी, रिमझिम, मुस्कान, वंदना, खुशी, देवराज, शिवांश, लकी, साहिल, बंटी साह, मोनू, संतोष चौधरी, कौशल कुमार और आनंद सहित कई श्रद्धालुओं ने घाटों पर अर्घ्य अर्पित किया। घाटों पर गूंजते छठ गीतों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। चारों ओर आस्था और श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। जिससे पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में अर्घ्य संपन्न हुआ।
























