बहादुरगंज/किशनगंज
रविवार को स्थानीय नप के वार्ड नं 07 स्थित हरीनगर में पंडित दीनदयाल महा प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष किशलय सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ से पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह एवं भाजपा नेता डॉ पी. पी सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कई शिफ्ट में प्रशिक्षण दिया गया। जहां प्रशिक्षक के रूप में जिला मंत्री जय किशन प्रसाद कुशवाहा एवं सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष हरि किशोर शाह द्वारा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण प्रत्येक 3 वर्षों में कार्यकर्ताओं के बीच आयोजित किया जाता है।
जिसमें कार्यकर्ताओं का कौशल एवं संगठन के प्रति समर्पण, राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवा भाव जागृत किया जाता है। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेत्री सह जिला परिषद सदस्य खोशी देवी, भाजपा नेता जीवन ठाकुर, उत्तम सिन्हा, मंडल महामंत्री मुन्ना दास, मंडल मंत्री राहुल कुमार घोष, विष्णु देव ठाकुर, किशन लाल गणेश, त्रिवेणी गणेश, छोटू टुडू सहित भाजपा के शक्ति केंद्र स्तर के पदाधिकारी एवं सभी बूथों के अध्यक्ष मौजूद थे।



























