श्री रामनवमी पर 26 मार्च को किशनगंज में भव्य शोभा यात्रा का होगा आयोजन: गट्ठानी

SHARE:

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा व्यापक पैमाने पर तैयारी

संवाददाता/किशनगंज

किशनगंज में रामनवमी पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिल रहा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल के द्वारा जोर शोर से शोभा यात्रा की तैयारी की जा रही है ।मालूम हो कि चैत्र शुक्ल नवमी यानी गुरुवार 26 मार्च को भगवान विष्णु के सातवे अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जायेगा ।जिसे लेकर किशनगंज के बाजारों में रौनक बढ़ चुकी है।

बता दे की गुरुवार को शहर में विहिप एवं बजरंगदल के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जायेगी ।जिसे लेकर पूरे शहर को केसरिया झंडे और तोरण द्वार से सजाया जा रहा है ।शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ता दिन रात जुटे हुए है ।शहर के गांधी चौक से लेकर शोभा यात्रा की उद्गम स्थली रूईधासा मैदान तक पूरी सड़क को भगवा झंडे से सजाया जा रहा है ,जिसकी शोभा अवर्णनीय है।

गौरतलब हो कि हर साल राम नवमी पर निकलने वाली शोभा यात्रा में लाखों राम भक्त शामिल होते है ।विहिप के जिला अध्यक्ष मनोज गट्टानी ने बताया की शोभा यात्रा की तैयारी चल रही है और कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए है।उन्होंने कहा कि जिले के कोने कोने से भक्त शोभा यात्रा में शामिल होंगे । भक्तों को किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं हो इसके लिए तमाम व्यवस्था की जाएगी।


गौरतलब हो कि रामनवमी शोभायात्रा में सांप्रदायिक सौहार्द का अनूठा उदाहरण भी देखने को मिलता है, जहां शोभा यात्रा में मुस्लिम समाज के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं और कार्यक्रम को सफल बनाते हैं।शोभा यात्रा शहर के रूईधासा से निकल कर शहर के डे मार्केट,गांधी चौक,सौदागर पट्टी,धर्मशाला रोड, कल टैक्स चौक होते हुए भूतनाथ गौशाला मंदिर पहुंच कर समाप्त होगी ।भूतनाथ गौशाला मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाएगा ।


दूसरी तरह रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा भी चौक चौराहे पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।प्रशासन के द्वारा शोभा यात्रा को लेकर पुख्ता इंतजाम किया जाएगा।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!