बारसोई में ईद का त्यौहार हर्ष उल्लास मनाया गयादेश के अमीन चैन के लिए मांगी गई दुआ

SHARE:

बारसोई /कटिहार – शनिवार को ईद उल फितर का त्यौहार हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। ईद उल फितर का त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हो जिसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने चाँक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता इंतजाम किए थे।

चौक चौराहे पर एवं ईदगाह तथा मस्जिदों के बाहर पुलिस की तैनाती किए गए थे। बता दे की ईद खुशी का त्यौहार है इस मौके पर लोग एक दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई देते हैं। एक दूसरे के घर जाकर सेवइयां खाते हैं। दोनों समुदाय के लोग एक दूसरे से मिलकर ईद की मुबारकबाद देकर भाईचारा का संदेश देते हैं।

प्रखंड के विभिन्न मस्जिद एवं ईदगाह में सुबह 8:00 बजे से लेकर 9:30 बजे तक ईद की नमाज अदाकी गई। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि पूरे अनुमंडल में ईद की नमाज शांतिपूर्वक वातावरण में संपन्न हुई है।

अनुमंडल के जनता एवं प्रशासन को इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। सभी लोगों ने पर्व को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में अपनी अपनी सहयोग दिया है। इस अवसर पर सर्किल इंस्पेक्टर तरुण कुमार तरुणेश, बारसोई थानाध्यक्ष उमेश कुमार,आबादपुर थानाध्यक्ष शादाब अहमद आदि प्रखंड के सभी थानाध्यक्ष ने अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते देखे गये।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई