KishanganjNews:पुलिस एवं एसएसबी कि संयुक्त कार्रवाई में एक घर से 346 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर बरामद, एक महिला तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

गलगलिया/दिलशाद

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 41वीं बटालियन के सुरक्षाकर्मियों एवं गलगलिया पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक घर से भारी मात्रा में संदिग्ध ब्राउन शुगर की बरामदगी की है।

मिली जानकारी के अनुसार गलगलिया थाना अध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गलगलिया थाना अंतर्गत गलगलिया के वार्ड नंबर 06 दरभंगिया टोला गाँव के एक घर में मादक पदार्थ की खरीद बिक्री का धंधा चलाया रहा है।

इस आशय की सूचना वरीय पदाधिकारी को दी गई। जिसके बाद ठाकुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार पंत के नेतृत्व में एसएसबी 41वीं बटालियन के सुरक्षाकर्मियों एवं गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के द्वारा एक विशेष छापेमारी टीम गठित कर संयुक्त रूप से गलगलिया थाना क्षेत्र के दरभंगिया टोला गाँव स्थित
पुजा कामती पति मनोज कुमार यादव साकिन दरभंगिया टोला थाना गलगलिया जिला किशनगंज के घर में छापेमारी कर संयुक्त रूप से उक्त घर की सघन तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान घर के भीतर छिपा कर रखे 346 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर की बरामदगी की गई। साथ ही 2 मोबाइल फोन भी बरामद की गई। जिसके बाद मौके से कारोबारी पुजा कामती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

चूंकि अवैध रूप से मादक पदार्थ रखना एवं उसकी खरीद-बिक्री करना एक संघेय अपराध है जिसको लेकर गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के द्वारा कारोबारी पूजा कामती के विरुद्ध गलगलिया थाना कांड संख्या दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। बतातें चलें कि इससे पूर्व में भी आरोपी पूजा कामती एनडीपीएस केस में जेल जा चुकी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!