अंतिम दिन 6 में 4 महिला बिना ऑपरेशन कराये लौटी वापस
डंडखोरा/कटिहार–सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डंडखोरा में परिवार नियोजन पखवारा (6 से 20 मार्च) का आयोजन किया गया।जिसके तहत योग्य दंपत्तियों को परिवार नियोजन के लाभ एवं उसके उपायों की जानकारी दी गई।इस दौरान जहां अस्थायी साधन गर्भ निरोधक गोली एवं काॅपर टी के उपयोग की जानकारी देकर उसके सेवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
वहीं परिवार नियोजन के स्थायी स्थायी साधन बंध्याकरण ऑपरेशन के बारे में बताकर बंध्याकरण कराने को लेकर प्रेरित भी किया गया।इसको लेकर प्रति शनिवार को ऑपरेशन शिविर भी लगाया गया।जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.प्रदीप कुमार ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण को लेकर विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विभागीय निर्देशानुसार योग्य दंपतियों का सर्वेक्षण कराकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा परिवार नियोजन के साधनों का उपयोग करने तथा बंध्याकरण ऑपरेशन कराने को लेकर प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि इसी को लेकर सीएचसी में 6 मार्च से 20 तक मार्च परिवार नियोजन पखवारा का आयोजन किया गया।जिसमें तीन दिन बंध्याकरण शिविर भी लगाया गया।
डा.कुमार ने बताया कि 13 मार्च को 09 महिला,18 मार्च को 11 महिला एवं 02 पुरुष तथा 20 मार्च को 02 महिलाओं का बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया।उन्होंने बताया कि अंतिम दिन के शिविर में 06 महिलाए ऑपरेशन के लिए पहुंची थी।लेकिन जांच में गड़बड़ी पाए जाने से 04 महिलाओं को वापस कर दिया गया।उन्होंने बताया कि पखवारा के तहत 40 ऑपरेशन का लक्ष्य रखा गया था।इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक भवेश रंजन,प्रधान सहायक बिनय कुमार, बीसीएम दिलीप कुमार, बीएमएंडई अजीत कुमार,लेखापाल संतोष कुमार उपस्थित रहे ।



























