प्रयोगशाला और पुस्तकालय का लिया जायजा
बिना सूचना दिए मारवाड़ी कॉलेज पहुँचे प्रो.(डॉ.) विवेकानन्द सिंह
पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) विवेकानन्द सिंह गुरुवार को अचानक मारवाड़ी कॉलेज, किशनगंज पहुँचे और कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज के मुख्य भवन स्थित प्रयोगशाला एवं लाइब्रेरी का गहन रूप से निरीक्षण किया और ऊपरी तल्ला निर्माण सहित अन्य विकास कार्य करने के लिए प्रधानाचार्य प्रो.(डॉ.) संजीव कुमार को निर्देश दिए।

कॉलेज के प्रधानाचार्य को बिना कोई सूचना दिए वीसी डॉ. सिंह अचानक दोपहर करीब ढाई बजे अपने सरकारी वाहन से कॉलेज पहुंच गए और उतरते ही प्रिंसिपल चैंबर में घुस गए और प्रिंसिपल को लेकर एक-एक कर सभी प्रयोगशालाओं का गहन निरीक्षण किया। फिजिक्स, कैमिस्ट्री, बॉटनी, जूलोजी और साइक्लोजी लैबोरेटरी के शिक्षकों से उपलब्ध उपकरणों की जानकारी ली।

कुलपति ने र्विद्यार्थियों को क्लास और लैब से जोड़ने एवं लाइब्रेरी को नियमित रूप से खोलने का भी निर्देश दिया। कॉलेज में शैक्षणिक वातावरण को बनाए रखने के लिए सेमिनार एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश प्रिंसिपल वी शिक्षकों को दिया।
कुलपति ने विश्वविद्यालय की परीक्षा आयोजित करने के लिए कॉलेज में कमरों की संख्या एवं विद्यार्थियों के बैठने की क्षमता बढ़ाने हेतु ऊपरी तल्ला निर्माण का निर्देश प्रिंसिपल को दिया। निरीक्षण के क्रम में कुलपति ने हरे-भरे पेड़ों से आच्छादित कॉलेज परिसर, खेल मैदान, पिछले हिस्से में पोखर और उसके बाद भी कॉलेज की जमीन को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की।
प्रिंसिपल प्रो.(डॉ .) संजीव कुमार ने कॉलेज से विदाई के वक़्त कुलपति को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ.) सजल प्रसाद एवं आर.एम.कॉलेज, सहरसा के प्रिंसिपल प्रो.(डॉ.) गुलरेज रोशन रहमान (मारवाड़ी कॉलेज के निवर्तमान अंग्रेजी विभागाध्यक्ष) खास तौर पर उपस्थित रहे।
इस दौरान कुमार साकेत, डॉ.अश्विनी कुमार, डॉ.क़सीम अख़्तर, डॉ.मनारूल हक़, डॉ.विजयेता दास, डॉ.उमा शंकर भारती, डॉ. पार्थ बागची, डॉ.इम्तियाज़ अली, डॉ.राजेश कुमार, डॉ. बीरेन्द्र कुमार पासवान सहित सभी अतिथि शिक्षक एवं शिक्षिकाओं सहित सभी शिक्षाकेतर कर्मचारी और एनएसयूआई के छात्र नेता अमन रज़ा व अमित भारती एवं अभाविप के छात्र नेता अंकित सिंह भी मौजूद रहे।





























