टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह
प्रखंड क्षेत्र के झाला गांव स्थित अंशु भारत गैस ग्रामीण वितरक के गोदाम में बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मार्च 2026 की रात चोरों ने गैस गोदाम का मेन गेट और ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा वहां से तीन भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम), तीन गैस चूल्हे, तीन रेगुलेटर और तीन गैस पाइप चोरी कर लिए।
चोरों ने गैस कार्यालय के शटर को भी तोड़ने का प्रयास किया, हालांकि वे इसमें सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी सुबह ड्यूटी पर तैनात गार्ड द्वारा दी गई, जिसके बाद स्टाफ ने तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित किया।
इस संबंध में प्रोपराइटर चुमकी कुमारी सिन्हा द्वारा टेढ़ागाछ थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष मो. इजहार आलम ने बताया कि जल्द ही घटना में शामिल चोरों की पहचान कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




























