मनचले ने लड़की को जबरन उठाया,कारवाई की मांग

SHARE:

पिता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

मनसाही/कटिहार – मनसाही थाना क्षेत्र के एक गांव से कोचिंग पढ़ने गई एक लड़की को मनचले युवक के द्वारा उठा लिया गया । जिसके बाद लड़की के पिता ने मनसाही थाने में लिखित आवेदन देते हुए पुलिस से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है ।

दिए आवेदन में पीड़ित पिता ने कोढ़ा थाना क्षेत्र के भैंस दियारा के रहने वाले करण कुमार को नामजद आरोपी बनाते हुए पुलिस से न्याय के गुहार लगाई है ।

वहीं इस संबंध में जब लड़की के भाई ने कजरा के रहने वाले आरोपी के रिश्तेदार से बात करने पहुंचे तो लड़की के भाई को भी आरोपी के रिश्तेदारों ने तेज हथियार से सर पर वार करते हुए घायल कर दिया। पुलिस ने लड़की के पिता द्वारा दिए गए आवेदन एवं उनके पुत्र पर किए जानलेवा हमले को गंभीरता से लेते हुए अपनी कार्रवाई शुरू कर दी।

इस संबंध में स्थानीय लोगों ने भी इस तरह के मामलों पर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की । ताकि ऐसे मनचलों को न सिर्फ सबक सिखाया जा सके बल्कि पिता अपने बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता मुक्त रहे। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। जल्द ही इस मामले का उद्भेदन किया जाएगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई