किशनगंज में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 8 हजार 61 परीक्षार्थी हुए शामिल,133 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

SHARE:


किशनगंज/प्रतिनिधि


जिला मुख्यालय के बीस केन्द्रों में चल रही इंटरमीडिएट की पांचवे दिन की परीक्षा भी कदाचारमुक्त संचालित हुई। दोनो पालियो की परीक्षा में कुल 8 हजार 61 परीक्षार्थी शामिल हुए व 133 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें। प्रथम पाली की परीक्षा में 2831 परीक्षार्थी शामिल हुए व 43 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।

दूसरी पाली की परीक्षा में 5230 परीक्षार्थी शामिल हुए व 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।परीक्षा 20 केंद्रों में संचालित की जा रही है।पांचवे दिन की परीक्षा में भी किसी भी परीक्षार्थी के निष्काषन की सूचना नहीं है।

डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है।

केंद्रों से दो सौ मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू थी।परीक्षा केंद्रों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।एसडीएम अनिकेत कुमार व एसडीपीओ गौतम कुमार परीक्षा केंद्रों का जायजा ले रहे थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई