हिरो कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन,उद्घाटन मैच दालखोला ने जीता

SHARE:


कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

स्पोर्टिंग क्लब बिशनपुर की ओर से जादू राम, गादू राम चौधरी खेल मैदान बिशनपुर में‌ आयोजित हिरो कप का उद्घाटन मैच दालखोला और कटिहार टीमों के बीच खेला गया जिसमें दालखोला की टीम विजयी रही।हिरो कप क्रिकेट टूर्नामेंट का गुरुवार को शुभारंभ हुआ।टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व विधायक मुजाहिद आलम,सेवानिवृत्त आईएआरएस अबूल हयात मुखिया पिंटू कुमार चौधरी व अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काट कर किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेल आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। ग्रामीण परिवेश में इस तरह का आयोजन काफी सराहनीय है।खेल मनोरंजन के साथ साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। खेल हमें संघर्ष और अनुशासन सिखाता है। टूर्नामेंट में बिहार और बंगाल के16 टीमों ने हिस्सा लिया है। टूर्नामेंट का स्पांसर जेडी मोटर्स किशनगंज और बालीजी मोटर्स शीतल नगर है।

इस मौके पर पूर्व विधायक मुजाहिद आलम आईएआरएस अबूल हयात एसडीपीओ गौतम कुमार जिला परिषद सदस्य नुदरत महजबीं,मुखिया पिंटू कुमार चौधरी पूर्व मुखिया ओमप्रकाश झा, मकसूद जफर, मुनाजिर आलम, सूरज रजक,फराग आलम, अवसार आलम,समीर आलम, शेरशाह भारती,सगीर खान सगरु, फरहान आलम,समी अनवर, राकेश रजक, पिंटू कुमार साह,मु जहीरुल, सुमन चौधरी, शंकर चौधरी समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई