रणक्षेत्र में तब्दील हुआ सदर अस्पताल परिसर,निजी कंपनी के गार्ड आपस में भिड़े, एरिया मैनेजर को खदेड़ा

SHARE:


कंपनी के मनमाने रेवैये के खिलाफ कर्मियों संग धक्का मुक्की

किशनगंज/राजेश दुबे

किशनगंज सदर अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार पर उस समय अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया जब निजी सुरक्षा कंपनी के कर्मी आपस में ही भीड़ गए ।सदर अस्पताल परिसर पूरा रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।


दरअसल सदर अस्पताल में तैनात निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड तीन सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है ।जिसके बाद मंगलवार को कंपनी ने कुछ अन्य नए कर्मियों को ड्यूटी पर भेज दिया ।जिसकी जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल में हड़ताल पर बैठे कर्मी हाथों में लाठी डंडा लेकर सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर खड़े हो गए।कर्मियों में भारी आक्रोश देखने को मिला ।

इस दौरान हड़ताली सुरक्षा कर्मियों के द्वारा धक्का मुक्की भी की गई और एरिया मैनेजर को गुस्साए हड़ताली कर्मियों ने खदेड़ दिया।जिससे कुछ समय के लिए अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया ।अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।


नाराज एसआईएस कर्मी कंपनी के ऊपर मनमानी करने का आरोप लगा रहे थे ।गौरतलब हो कि हड़ताल पर बैठे सुरक्षा कर्मियों की मांग है कि उनके वेतन में बढ़ोतरी किया जाए साथ ही सैलेरी स्लिप,महीने में चार दिनों की छुट्टी दी जाए ।हंगामे की सूचना के बाद सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन भी मौके पर पहुंचे और बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई