महिला ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का लगाया आरोप,महिला थाना में सौंपा आवेदन

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

दहेज की मांग को लेकर पति और ससुराल वालों के विरुद्ध प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोढोबारी थाना क्षेत्र की एक महिला ने गुरुवार को महिला थाना को एक आवेदन सौंपा है।दिए गए आवेदन के अनुसार पीड़ित महिला की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व मधुबनी जिले के रहने वाले एक युवक से हुई थी।

युवक से प्रेम विवाह हुआ था।शादी के कुछ दिनों बाद से ही महिला को ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे।महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि आवेदन की जांच की जा रही है।उन्होंने कहा कि जांच के बाद विधि सम्मत कारवाई की जाएगी

सबसे ज्यादा पड़ गई