किशनगंज में दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाला,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

संवाददाता/ किशनगंज

दहेज की खातिर महिला को प्रताड़ित कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पीड़िता के लिखित शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार पीड़िता सरजुन की शादी पांच वर्ष पूर्व पोठिया थाना क्षेत्र के चोलपाड़ा कुसियारी निवासी मजीद के साथ हुई थी। शादी के वक्त सरजुन के माता पिता ने पांच लाख रुपये का उपहार भी दिया था। इसके बावजूद भी ससुराल वाले दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। मामले को लेकर पंचायती भी की गई थी। दो माह पूर्व पति मजीद उसे अजमेर शरीफ घुमाने ले गया था।

जहां से लौटते वक्त मजीद ने सरजुन को चलती ट्रेन से धक्का देकर गिराने की कोशिश की थी। लेकिन उसकी जान बच गई थी। सरजुन ने पोठिया थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद गत 20 जुलाई को पति और ससुराल वालों ने दहेज की मांग कर सरजुन की बेरहमी से पिटाई कर दी।

पति मजीद ने गला दबाकर सरजुन की हत्या करने की कोशिश की। लेकिन आसपास के लोगों को जुटता देखकर उसकी जान बच गई। घटना के बाद ससुराल वालों ने हत्या करने की धमकी देते हुए उसे घर से निकाल दिया।

घटना के बाद पीड़िता ने अपने मायके में शरण ले ली। सरजुन का आरोप है कि दूसरी शादी करने के लिए मजीद उसे रास्ते से हटाने की कोशिश कर रहा था।

नोट:खबर में प्रकाशित तस्वीर एक सांकेतिक तस्वीर है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!