किशनगंज/प्रतिनिधि
दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति और ससुराल वालों के द्वारा विवाहिता महिला को घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित महिला फ़िलहाल अपने मायके में शरण लिए हुए है।मामले में पीड़ित महिला के बयान पर गुरुवार को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़ित महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला की शादी चार वर्ष पूर्व भागलपुर के सबौर के युवक से हुई थी। महिला का मायके सदर थाना क्षेत्र के महेशबथना में है।शादी के कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक ठाक रहा।लेकिन जैसे ही समय बीतने लगा,पति और ससुराल वाले महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में 10 लाख रुपए व बाइक की मांग की जाने लगी।
महिला के मायके वालों की स्थिति ऐसी नहीं थी की वे दहेज की मांग पूरी कर सकते।प्रताड़ना के कारण महिला किसी तरह अपने मायके आ गई।लेकिन पीड़ित महिला का पति अपनी पत्नी के मायके भी पहुंच गया और पत्नी से दुर्व्यवहार किया।थक हारकर महिला न्याय की गुहार लगाने महिला थाना पहुंची।





























