टेढ़ागाछ में डोर-टू-डोर जीवन प्रमाणीकरण हेतु विशेष बैठक आयोजित

SHARE:

इंदिरा गांधी वृद्धजन पेंशन योजना के लाभुकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश।

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ

टेढ़ागाछ मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में मंगलवार को इंदिरा गांधी वृद्धजन पेंशन योजना के लाभुकों के लिए घर-घर जाकर भौतिक जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराने को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अजय कुमार ने की।

बैठक में सभी पंचायत सचिवों एवं विकास मित्रों को यह स्पष्ट निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में लाभार्थियों की सूची के अनुसार डोर-टू-डोर जाकर जीवन प्रमाणीकरण कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।

बीडीओ ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत से इस माह में कम-से-कम 10 मामलों में ‘कबीर अंत्येष्टि योजना’ के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों का चयन कर ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित की जाए, ताकि ज़रूरतमंद परिवारों को समय पर सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में प्रखंड पंचायतराज पदाधिकारी विवेक भारती, सामाजिक सुरक्षा विभाग के कार्यपालक सहायक चक्रधर, एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित थे।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक एवं पात्र व्यक्तियों तक सही समय पर पहुँचे, विशेषकर वृद्धजन, जो पेंशन और अन्य आवश्यक सहायता पर निर्भर रहते हैं।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!