रिपिका रानी ने इंटर साइंस में जिले में दूसरा स्थान किया प्राप्त ,बधाई देने वालो का लगा तांता

SHARE:

राज कुमार पोठिया (किशनगंज)

पोठिया प्रखंड में कार्यरत नियोजित शिक्षिका संगीता कुमारी की पुत्री रिपिका रानी ने इंटर साइंस में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी सफलता का डंका बजाया है। पल्स टू बालिका उच्च विद्यालय पोठिया की छात्रा ने कड़ी मेहनत और लगन से बिहार विद्यालय परीक्षा द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट की परीक्षा में विज्ञान संकाय से 457 अंक प्राप्त किया है।

रिपिका रानी ने बताया कि उन्होंने बोर्ड परीक्षा में भी बेतहर अंक प्राप्त करने के बाद तय कर लिया था कि इससे अधिक मेहनत कर इंटर साइंस में और बेहतर करना है। जिसका परिणाम मंगलवार को देखने को मिला। पल्स टू बालिका उच्च विद्यालय पोठिया में अध्ययनरत रिपिका रानी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के बाद कठिन परिश्रम और सही मार्गदर्शन को दिया है। वह प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ाई करती थी।

रिपीका रानी की मां पोठिया प्रखंड के सारोगोरा पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय वारणी बस्ती में लगभग दस वर्षो से पद पर कार्यरत है। पल्स टू बालिका उच्य विद्यालय पोठिया के शिक्षक रजनीश कुमार ने बताया कि रिपिका रानी के सफलता पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को गर्व है। सभी ने रिपिका रानी के उज्वल भविष्य की कामना की है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!