चिकित्सक के साथ असमाजिक तत्वों ने किया मारपीट,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

हलीम चौक स्थित परिवार हेल्थ केयर सेंटर में कार्यरत डॉ. दिलदार हुसैन पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में डॉक्टर बुरी तरह से घायल हो गए हैं।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावरों ने अचानक हेल्थ केयर सेंटर में घुसकर डॉ. हुसैन पर हमला किया। इस घटना से क्षेत्र के अन्य स्वास्थ्य कर्मियों में भी दहशत का माहौल है।

पुलिस के द्वारा हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन करने की बात कही गई है। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर की हालत खराब बताई जा रही है वही डॉक्टर को किशनगंज सदर अस्पताल से सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया है और उनका इलाज जारी है।इस घटना की स्थानीय चिकित्सक ने कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वही इस घटना में नर्स, कंपाउंडर और डॉक्टर भी घायल हो गए जिस समय असामाजिक तत्वों के द्वारा डॉक्टर की पिटाई की जा रही थी उस समय नर्सिंग होम में 3 मरीज मौजूद थे वही मामले को लेकर टाउन थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!