किशनगंज:उत्पाद विभाग ने बीयर के साथ युवक को किया गिरफ्तार

SHARE:

प्रतिनिधि/किशनगंज

रामपुर मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर तैनात उत्पाद विभाग की टीम ने दो बोतल बीयर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। हांलाकि सिंघिया सुल्तानपुर निवासी आरोपी मुस्तफा आलम ने टीम को झांसा देने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन उसकी एक ना चली।

गिरफ्तार मुस्तफा आलम के विरूद्ध किशनगंज उत्पाद थाना में केस दर्ज कर गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट पर तैनात टीम ने बंगाल में शराब का सेवन कर शहर में प्रवेश कर रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!